jump to navigation

अहमद फ़राज़ April 4, 2008

Posted by Jaydeep in बज़्मे उर्दू.
trackback

तेरे क़रीब आके बडी उलझनों में हूं
मैं दुश्मनों में हूं कि तेरे दोस्तों में हूं ।

मुझसे गुरेज़-पा है तो हर रास्ता बदल
मैं संगे-राह हूं तो सभी रास्तों में हूं ।

तू आ चुका है सतह पे कब से ख़बर नहीं
बेदर्द मैं अभी उन्हीं गहराइयों में हूं ।

ऐ यारे ख़ुश-दयार तुझे क्या ख़बर कि मैं
कब से उदासियों के घने जंगलों में हूं ।

तू लूटकर भी अहले-तमन्ना को ख़ुश नहीं
मैं लुट के भी वफ़ा के उन्हीं क़ाफ़िलों में हूं ।

बदला न मेरे बाद भी मौज़ू-ए-गुफ्तगू
मैं जा चुका हूं हिर भी तेरी महफ़िलों में हूं ।

तू हंस रहा है मुझ पे मेरा हाल देखकर
और फिर भी मैं शरीक तेरे क़हक़हो में हूं ।

ख़ुद ही मिसाले-लाला-ए-सेहरा लहू-लहू
और ख़ुद ‘फ़राज़’ अपने तमाशाएयों में हूं ।

                                                – अहमद फ़राज़

गुरेज़-पा = સંભાળીને ચાલનાર
संगे-राह = રસ્તાનો પથ્થર
यारे ख़ुश-दयार = સારો મિત્ર
मौज़ू-ए-गुफ्तगू = વાતનો વિષય
मिसाले-लाला-ए-सेहरा = જંગલના લાલ ફૂલની જેમ

Comments»

1. pragnaju - April 4, 2008

વાહ
मुझसे गुरेज़-पा है तो हर रास्ता बदल
मैं संगे-राह हूं तो सभी रास्तों में हूं ।
तू हंस रहा है मुझ पे मेरा हाल देखकर
और फिर भी मैं शरीक तेरे क़हक़हो में हूं ।
શુભાન અલ્લાહ

2. Uniformity - June 19, 2008

Somehow i missed the point. Probably lost in translation :) Anyway … nice blog to visit.

cheers, Uniformity.